Itihas Question Answer | Prachin Bharat Ka Itihas in Hindi

http://100000question.blogspot.in
Me AAPKA Swagat hai
Itihas Question Answer | Prachin Bharat Ka Itihas in Hindi

1. मध्य एशिया में बोगजकोई से प्राप्त सर्वाधिक प्राचीन अभिलेख (1400 ईसा पूर्व) में निम्न में से किस देवता का अभिलेख नहीं मिलता है
अ. इन्द्र
ब. वरुण
स. नासत्य
ड. सोम
2. भारत के इतिहास से सबंधित फो-क्यो-कीरचना किस के द्वारा रचित है
अ. ह्येनसाँग
ब. फाह्यान
स. आरिस्टोबुलस
ड. टेसियस
3. निम्न में से कौटिल्य द्वारा लिखा गया एतिहासिक ग्रन्थ कौन सा है
अ. अर्थशास्त्र
ब. पृथ्वीराज रासो
स. राजतरंगिणी
ड. हर्षचरित
4. निम्न में से बाणभट्ट द्वारा लिखा गया एतिहासिक ग्रन्थ कौन सा है
अ. अर्थशास्त्र
ब. पृथ्वीराज रासो
स. राजतरंगिणी
ड. हर्षचरित
5. निम्न में से कौन सा धर्म आगे चलाकर वैष्णव धर्मकहलाया
अ. जैन धर्म
ब. बोद्ध धर्म
स. शैव धर्म
ड. भागवत धर्म
6. लिंग पूजा का सबसे प्रथम वर्णन किस पुराण में मिलता है
अ. वामन पुराण
ब. विष्णु पुराण
स. मत्स्य पुराण
ड. नारद पुराण
7. मेगास्थनीज, जो कि सेल्यूकस का राजदूत था किस भारतीय राजा के समय भारत आया था
अ. राजा अशोक
ब. चन्द्रगुप्त मौर्य
स. हर्षवर्द्धन
ड. कुतुबुद्दीन ऐबक
8. मेगास्थनीज द्वारा लिखी किस पुस्तक में मौर्य साम्राज्य समय के भारतीय समाज तथा संस्कृति का वर्णन मिलता है
अ. इंडो डिस्कवरी
ब. इंडस राइज
स. इण्डिका
ड. द सोशल इण्डिका
9. बेसनगर से प्राप्त गरूड़ स्तम्भ लेख से किस धर्म के प्रसार का विवरण मिलता है
अ. सनातन धर्म
ब. बौद्ध धर्म
स. भागवत धर्म
ड. दीन-ए-इलाही
10. भारत के इतिहास में मिले तथ्यों तथा साक्ष्यों के अनुसार सिक्कों पर नाम उत्कीर्ण करने की परम्परा _____ से आई
अ. पुर्तगालियों
ब. ब्रिटिश
स. यूनानियों
ड. नेपाली सभ्यता
11. भारत में सर्वप्रथम सिक्के जारी करने वाले कौन थे
अ. कुषाण
ब. चेर
स. चोल
ड. गुप्त
12. निम्न में से किस काल में आग तथा पहिए का आविष्कार हुआ था
अ. पुरापाषाण काल
ब. मध्यपाषाण काल
स. नवपाषाण काल
ड. हड्डपा काल
13. निम्न में से सर्वाधिक प्राचीन पुराण कौन सा है
अ. मत्स्य पुराण
ब. विष्णु पुराण
स. नारद पुराण
ड. वामन पुराण
14. निम्न में से किस ग्रन्थ को चतुर्विंशतिसहस्त्रीसंहिताके नाम से भी जाना जाता है
अ. महाभारत
ब. रामायण
स. धर्म युद्ध
ड. इनमें से कोई नहीं
15. महभारत को अन्य किस नाम से जाना जाता है
अ. जयसंहिता
ब. सतसहस्त्री
स. उपरोक्त दोनों
ड. इनमें से कोई नहीं
16. छठी शताब्दी ईसा पूर्व भारत कितने महाजनपदों में बंटा हुआ था
अ. 19
ब. 11
स. 27
ड. 16
17. जैन धर्म के चौबीसवें एंव अंतिम तीर्थकार महावीर स्वामी की माता का क्या नाम था
अ. यशोदा
ब. वैशाली
स. त्रिशला
ड. दर्शनी
18. महावीर स्वामी की मृत्यु के बाद जैन संघ का प्रथम अध्यक्ष कौन बना था
अ. जमालि
ब. सुधर्मन
स. कुण्डकोलिय
ड. कामदेव
19. जैन धर्म दो पन्थो में बँट गया था, श्वेताम्बर तथा दिगम्बर इनमें से किस पन्थ का अनुसरण करने वाले वस्त्रों का परित्याग करते थे
अ. श्वेताम्बर
ब. दिगम्बर
स. उपरोक्त दोनों
ड. इनमें से कोई नहीं
20. महात्मा बुद्ध (सिद्धार्थ) से विवाह करने वाली यशोधराकिस गणराज्य की राजकुमारी थी
अ. शैव
ब. उदायिन
स. चेर
ड. कोलिय
21. बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध की माता का क्या नाम था
अ. यशोदा देवी
ब. महामाया देवी
स. वैशाली देवी
ड. गौतमी प्रजापति
22. महात्मा बुद्ध (सिद्धार्थ) का पालन पोषण प्रजापति गौतमी ने किया था जो उनकी _____ थी
अ. माँ
ब. दादी
स. मौसी
ड. नानी
23. शाद्दोधन निम्न में से किस महान व्यक्तित्व के पिता थे
अ. महावीर स्वामी
ब. ऋषभदेव
स. महात्मा बुद्ध
ड. पार्श्वनाथ
24. छठी शताब्दी के महाजनपद अंगकी राजधानी का क्या नाम था
अ. हाटक
ब. अहिच्छत्र
स. मथुरा
ड. चम्पा
25. प्रियदर्शनी, महावीर स्वामी की ____ थी
अ. पुत्री
ब. भतीजी
स. नाती
ड. बहन
26. महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था
अ. सिद्धार्थ
ब. आर्यवीर
स. वर्द्धमान
ड. स्वामिन
27. जैन धर्म के पंचमहाव्रत हैं: अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय तथा ब्रम्हाचर्य इनमें से महावीर स्वामी द्वारा जोड़ा गया कौन सा है
अ. सत्य
ब. अस्तेय
स. ब्रम्हाचर्य
ड. अहिंसा
28. महात्मा बुद्ध के विवाह के समय उनकी आयु क्या थी
अ. 19 वर्ष
ब. 16 वर्ष
स. 13 वर्ष
ड. 17 वर्ष
29. महात्मा बुद्ध (सिद्धार्थ) का एक पुत्र था उसका नाम निम्न में से क्या था
अ. राहुल
ब. कामदेव
स. जामालि
ड. रोहित
30. महात्मा बुद्ध का ज्ञान प्राप्ति स्थान बोधगयानिम्न में से किस राज्य में है
अ. उत्तर प्रदेश
ब. बिहार
स. उड़ीसा
ड. महाराष्ट्र
31. राजतरंगिणी एतिहासिक ग्रन्थ किस की रचना है
अ. कौटिल्य
ब. हर्षचरित
स. चन्दबरदाई
ड कल्हण
32. पृथ्वीराज रासो एतिहासिक ग्रन्थ किस की रचना है
अ. कौटिल्य
ब. बिम्बिसार
स. चन्दबरदाई
ड. हर्षचरित
33. हर्यंक वंश का संस्थापक कौन था जिसकी हत्या उसके अपने पुत्र अजातशत्रुने की थी
अ. उदायिन
ब. बिम्बिसार
स. लकुलिश
ड. वसुगुप्त
34. निम्न में से हर्यंक वंशके किस शासक का उपनाम कुणिकथा
अ. अजातशत्रु
ब. नागदशक
स. बिम्बिसार
ड. बिन्दुसार
35. हर्यंक वंश के किस राजा ने पाटलिपुत्रकी स्थापना की थी
अ. अजातशत्रु
ब. बिम्बिसार
स. नागदशक
ड. उदायिन
36. मगध साम्राज्य में किस वंश के समय सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया
अ. शिशुनाग वंश
ब. नन्द वंश
स. हर्यंक वंश
ड. इनमें से कोई नहीं
37. हाइडेस्पीज का युद्धजिसे वितस्ता का युद्ध भी कहा जाता है सिकंदर तथा _____ के बीच 326 ईसा पूर्व हुआ था
अ. पोरस
ब. धननन्द
स. शिशुनाग
ड. अजातशत्रु
38. भारत को जीतकर विश्व विजेता बनने की चाह रखने वाला सिकन्दरकिस नदी तट से वापिस लौट गया था
अ. चेनाब नदी
ब. झेलम नदी
स. व्यास नदी
ड. उपरोक्त में से कोई नही
39. मगध पर शासन कर रहे नन्द वंशके किस अंतिम शासक की हत्या कर चन्द्रगुप्त ने मौर्या वंशकी स्थापना की
अ. सुसीम
ब. धननन्द
स. नागदशक
ड. महापदमनन्द
40. मगध साम्राज्य के शासक अशोकने कलिंग युद्ध में हुए रक्तपात से दु:खी होकर बौद्ध धर्म स्वीकार किया, यह युद्ध किस वर्ष हुआ था
अ. 301 ईसा पूर्व
ब. 269 ईसा पूर्व
स. 257 ईसा पूर्व
ड. 231 ईसा पूर्व
41. अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था
अ. जेम्स हिक्की
ब. सर हेनरी कॉटन
स. जेम्स प्रिंसेप
ड. जेम्स हैरी
42. राजा अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद इस का प्रचार किया, प्रचार के उद्धेश्य से इन्होने अपने पुत्र (महेन्द्र) तथा पुत्री (संघमित्रा) को किस देश में भेजा था
अ. श्रीलंका
ब. म्यांमार
स. नेपाल
ड. भूटान
43. अंतिम मौर्य शासक वृहदर्थकी ह्त्या कर किस सेनापति ने गद्दी हथिया ली थी
अ. देवभूति
ब. पुष्यमित्र
स. उदायिनजेरल
ड. कनिष्क
44. मौर्योत्तर काल में भारत पर सबसे प्रथम विदेशी आक्रमण करने वाले यवनथे, यवनों ने किस वंश के समय आक्रमण किया था
अ. चेर वंश
ब. सातवाहन वंश
स. कुषाण वंश
ड. शुंग वंश
45. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था
अ. चन्द्रगुप्त प्रथम
ब. श्रीगुप्त
स. समुद्रगुप्त
ड. कुमारगुप्त
46. चन्द्रगुप्त ने गुप्त सवंतकिस वर्ष आरम्भ किया था
अ. 281 ईसा पूर्व
ब. 377 ईसा पूर्व
स. 319 ईसा पूर्व
ड. 297 ईसा पूर्व
47. गुप्त साम्राज्य के किस शासक को भारत का नेपोलियनकहा गया है
अ. समुद्र गुप्त
ब. स्कन्द गुप्त
स. कुमार गुप्त
ड. चन्द्र गुप्त
48. गुप्त साम्राज्य के किस शासक के दरबार में नौ विद्वानों की एक मण्डली थी, जिसे नवरत्न कहा जाता था
अ. श्री गुप्त
ब. चन्द्र गुप्त विक्रमादित्य
स. चन्द्र गुप्त प्रथम
ड. कुमार गुप्त तृतीय
49. गुप्त काल में भट (भाट) किसे कहा जाता था
अ. राजदूतों को
ब. फांसी देने वाले जल्लाद को
स. पुलिस कर्मचारियों को
ड. सेनापतियों को
50. नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुई थी
अ. कुमार गुप्त प्रथम
ब. शकारि
स. स्कन्द गुप्त
ड. चन्द्रगुप्त प्रथम
51. ह्येनसांग किस के शासन काल में भारत आया था
अ. तैलप
ब. गोपाल
स. हर्षवर्द्धन
ड. पुलकेशिन
52. किस वंश की राजधानी मुंगेरथी
अ. पल्लव वंश
ब. पाल वंश
स. वर्द्धन वंश
ड. चालुक्य वंश
53. दक्षिण भारत के राजवंशों में से एक वंश पल्लव वंशभी था, इस की स्थापना किसने की थी
अ. नरसिंह वर्मन प्रथम
ब. बाणभट्ट
स. शिलादित्य
ड. सिंह विष्णु
54. एलोरा एंव एलिफेंटा (महाराष्ट्र) महामंदिरों का निर्माण किस वंश के समय में हुआ था
अ. पल्लव वंश
ब. सेन वंश
स. राष्ट्रकूट वंश
ड. चालुक्य वंश
55. अरब यात्री सुलेमानकिस गुर्जर प्रतिहार वंश शासक के शासनकाल में भारत आया था
अ. मिहिरभोज
ब. हरिश्चंद्र
स. नागभट्ट
ड. यशपाल
56. चौहान वंश के किस शासक ने अजमेर नगर की स्थापना की थी
अ. वासुदेव
ब. पृथ्वीराज तृतीय
स. पृथ्वीराज प्रथम
ड. अजयराज द्वितीय
57. पृथ्वीराज रासो का लेखक कौन था
अ. सामंतसेन
ब. विल्हण
स. चन्दबरदाई
ड. विज्ञानेश्वर
58. त्रिभुवननारायण मंदिरका निर्माण निम्न में से किस ने करवाया था
अ. वासुदेव (चौहान वंश)
ब. भोज (परमार वंश)
स. नन्नुक (चंदेल वंश)
ड. सामंतसेन (सेन वंश)
59. चंदेल वंश की स्थापना नन्नुक ने किस वर्ष की थी
अ. 715 ई.
ब. 1512 ई.
स. 177 ई.
ड. 831 ई.
60. इटली यात्री मार्कोपोलोकिस वर्ष भारत आया था
अ. 399 ई.
ब. 1288 ई.
स. 1392 ई.
ड. 675 ई.
61. निम्न में से कालिदास की रचना है
अ. ऋतुसंहार
ब. महाभाष्य
स. हर्षचरित
ड. चरक संहिता
62. अष्टाध्यायीकी रचना किस के द्वारा की गई है
अ. अश्वघोष
ब. वराहमिहिर
स. पाणिनी
ड. जयदेव
63. भारत पर 17 बार आक्रमण करने वाले महमूद गजनवीने सबसे पहले किस शासक के विरूद्ध आक्रमण किया था
अ. चालुक्य शासक भीम
ब. कन्नौज शासक जयचंद
स. वैहिंद शासक जयपाल
ड. मुल्तान के जाट शासक
64. रिक्त स्थान भरें: भारत पर अरबों द्वारा किया गया प्रथम आक्रमण ____ में हुआ था उस समय मुहम्मद बिन कासिम उनका नेतृत्व कर रहा था
अ. 551 ई.
ब. 712 ई.
स. 1299 ई.
ड. 927 ई.
65. किस वर्ष खोखरों द्वारा मुहम्मद गोरी की ह्त्या कर दी गई थी
अ. 1101 ई.
ब. 911 ई.
स. 1326 ई.
ड. 1206 ई.
66. अजमेर में अढ़ाई दिन का झोपड़ाकिसने बनवाया था
अ. कुतुबुद्दीन ऐबक
ब. महमूद गजनवी
स. मुहम्मद गोरी
ड. रजिया सुल्तान
67. कुतुबमीनार के निर्माण पूरा करने का श्रेय किसे जाता है
अ. बलबन
ब. कुतुबुद्दीन ऐबक
स. इल्तुतमिश
ड. महमूद गजनवी
68. इल्तुतमिश की पुत्री तथा दिल्ली की प्रथम महिला शासक रजिया सुल्तानकी ह्त्या किस स्थान हुई थी
अ. दिल्ली
ब. अम्बाला
स. लाहौर
ड. कैथल
69. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी द्वारा खिलजी वंशकी स्थापना किस वर्ष की गई थी
अ. 1240 ई.
ब. 1290 ई.
स. 1349 ई.
ड. 1504 ई.
70. सिंचाई हेतु नहर निर्माण करवाने वाला दिल्ली का प्रथम शासक कौन था
अ. मुहम्मद बिन तुगलक
ब. फिरोजशाह तुगलक
स. खिज्र खां
ड. गयासुद्दीन तुगलक
71. वर्ष 1327 में मुहम्मद-बिन-तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से स्थानांतरित कर देवगिरीकर ली तथा इस का नाम ____ रखा
अ. इस्माईलाबाद
ब. मुस्तफाबाद
स. दौलताबाद
ड. ज़किराबाद
72. मुहम्मद-बिन-तुगलक ने दीवान-ए-कोहीनामक विभाग की स्थापना किस उद्देश्य से की थी
अ. कृषि विकास
ब. ऋण वसूली
स. हज यात्रा
ड. कला प्रेमियों का सम्मान
73. बिजली गिरने से ध्वस्त हुई क़ुतुबमीनार की पाँचवी मंजिल का पुननिर्माण किस शासक ने करवाया था
अ. कुतुबुद्दीन ऐबक
ब. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
स. फिरोजशाह तुगलक
ड. रजिया सुल्तान
74. वर्ष 1506 में लोदी वंश के शासक सिकन्दरलोदी ने किस शहर की स्थापना की
अ. फिरोजाबाद
ब. आगरा
स. हिसार
ड. जौनपुर
75. मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक महाराणा प्रतापतथा अकबर के मध्य लड़े गए ____ युद्ध में अकबर विजयी रहा
अ. हल्दीघाटी का युद्ध
ब. खानवा का युद्ध
स. पानीपत का प्रथम युद्ध
ड. तालीकोटा का युद्ध
76. वर्ष 1857 तक अस्तित्व में रहने वाले मुग़ल साम्राज्यकी स्थापना बाबर ने किस वर्ष की थी
अ. 1342 ई.
ब. 1469 ई.
स. 1526 ई.
ड. 1666 ई.
77. दीनपनाह भवन की सीढियों से गिराकर किस मुग़ल शासक की मृत्यु हो गई थी
अ. हुमायूँ
ब. बाबर
स. शाहजहाँ
ड. अकबर
78. डाक प्रथा का प्रचालन किस शासक द्वारा किया गया
अ. मुहम्मद बहार खां
ब. बैरम खां
स. शेरशाह सूरी
ड. औरंगजेब
79. दीन-ए-इलाहीधर्म जो कि अकबर ने वर्ष 1582 में चलाया था, को स्वीकार करने वाला प्रथम तथा अंतिम हिन्दू कौन था
अ. तानसेन
ब. बीरबल
स. दसवंत
ड. बसावन
80. मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी
अ. उर्दू
ब. अरबी
स. फ़ारसी
ड. उनकी अपनी अलग मुग़लीय भाषा थी
81. निम्न मुग़ल शासकों को उनके शासन वर्ष के अनुसार सूचीबद्ध करें:
1. शाहजहाँ 2. बाबर
3. जहाँगीर 4. अकबर
अ. 2431
ब. 3124
स. 4132
ड. 1243
82. लेनपूल ने किस मुग़ल बादशाह के बारे में टिपण्णी करते हुए लिखा हैं कि वह जीवन भर लड़खड़ाता रहा और लड़खड़ाते हुए अपनी जान दे दी
अ. बाबर
ब. औरंगजेब
स. जहाँगीर
ड. हुमायूँ
83. निम्न में से अकबर के नव-रत्नों में शामिल नहीं था
अ. मुल्ला दो प्याजा
ब. फरीद खां
स. फैजी
ड. टोडरमल
84. नूरजहाँ की माँ का क्या नाम था जिन्होंने गुलाब से इत्र निकालने की विधि खोजी थी
अ. मेहरून्निसा
ब. अस्मत
स. महामंगा
ड. इनमें से कोई नही
85. मुग़लकालीन पुस्तक तोहफा-ए-अकबरशाहीकिस लेखक की रचना है
अ. गुलबदन बेगम
ब. अबुल फजल
स. मुस्तयाद खां
ड. अब्बास खां सरवानी
86. किस मुग़ल बादशाह को जिन्दा पीरकहा जाता था
अ. बाबर
ब. औरंगजेब
स. हुमायूँ
ड. अकबर
87. वर्ष 1739 में दिल्ली पर आक्रमण कर कोहिनूरहीरा लूट कर ले जाने वाला नादिरशाह किस देश का सम्राट था
अ. अफगानिस्तान
ब. बलूचिस्तान
स. ईरान
ड. बग़दाद
88. भारत आने वाला प्रथम डच यात्री कौन था
अ. कारनेलिस डी हस्तमान
ब. यूसुफ आदिल शाह
स. फ्रांसिस्को डी अल्मेडा
ड. वास्को डी गामा
89. बंगाल के नवाब सिराजुद्दौलातथा अंग्रेजों (राबर्ट क्लाइव) की सेनाओं के मध्य वर्ष 1757 में हुए संघर्ष को किस नाम से जाना जाता है
अ. बक्सर का युद्ध
ब. बेदरा का युद्ध
स. तालीकोटा का युद्ध
ड. प्लासी का युद्ध
90. महाराज रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की सन्धिपर बंगाल के किस गवर्नर जनरल ने हस्ताक्षर किए
अ. सर जॉन बार्लो
ब. लार्ड हेस्टिंग्स
स. लार्ड मिंटो
ड. सर जॉन शोर

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (ब) 3. (अ) 4. (ड) 5. (ड) 6. (स) 7. (ब) 8. (स) 9. (स) 10. (स) 11. (अ) 12. (स) 13. (अ) 14. (ब) 15. (स) 16. (ड) 17. (स) 18. (ब) 19. (ब) 20. (ड) 21. (ब) 22. (स) 23. (स) 24. (ड) 25. (अ) 26. (स) 27. (स) 28. (ब) 29. (अ) 30. (ब) 31. (ड) 32. (स) 33. (ब) 34. (अ) 35. (ड) 36. (ब) 37. (अ) 38. (स) 39. (ब) 40. (ब) 41. (स) 42. (अ) 43. (ब) 44. (ड) 45. (ब) 46. (स) 47. (अ) 48. (ब) 49. (स) 50. (अ) 51. (स) 52. (ब) 53. (ड) 54. (स) 55. (अ) 56. (ड) 57. (स) 58. (ब) 59. (ड) 60. (ब) 61. (अ) 62. (स) 63. (स) 64. (ब) 65. (ड) 66. (अ) 67. (स) 68. (ड) 69. (ब) 70. (ड) 71. (स) 72. (अ) 73. (स) 74. (ब) 75. (अ) 76. (स) 77. (अ) 78. (स) 79. (ब) 80. (स) 81. (अ) 82. (ड) 83. (ब) 84. (स) 85. (ड) 86. (ब) 87. (स) 88. (अ) 89. (ड) 90. (स)
उपरोक्त उपयोगी पठन सामग्री भेजी है
नाम : सुमन जी ने
निवासी :  गुजरात
इनकी सोच :  “ यह सोचती हे की एक अच्छा विद्यार्थी जिस दिन पढ़ नहीं पता वो उस दिन थोडा निराश रहता है     “ ;
फोटो : उपलब्ध नहीं
नोट: आप भी हमें अपनी कोई भी पठन सामग्री, उपयोगी नोट्स , व प्रशन – उत्तर भेज सकते है
अपना नाम , आप कहा के निवासी है , आपकी सोच ,व आपकी फोटो भेजना न भूले
ऊपर की तरह हम आपके द्वारा उपलब्ध कराए गये प्रयास को आपके नाम से ही यहाँ उपलब्ध करायेंगे
आपका Mb. No. भी हमें भेजे ताकि हम आपकी पोस्ट जब भी प्रकाशित करे यथा संभव आपको उसका विवरण दे
संपर्क सूत्र :        education.chandna28@gmail.com ,                      whatsapp no 9636375872



दोस्तों जैसा की आप जानते है यदि हमें History , Audio Format में मिल जाए वो भी Complete Lucent book की तो History याद करना और Revise करना , वो भी कभी भी , यहाँ तक की रात को सोते समय Earphone लगा कर भी  , तो कितना मजा आ जाये

 बाबा ज्ञानेश्वर आपको यहाँ पर आज Complete Lucent Book Audio Format में provide करा रहे है 

निचे दिए गए video को earphone लगा कर सुने

और पड़ने और revise करने का असली फायदा उठाये

अब history का revision होगा मजेदार

और चीज़े होंगी हमेशा के लिए याद 

Complete History Audio Notes Of Lucent Book



 

 



Comments