हिंदी ----- संज्ञा ; सर्वनाम

संज्ञा:-

संज्ञा का शाब्दिक अर्थ होता है : नाम। किसी व्यक्ति,वस्तु,स्थान तथा भाव के नाम को संज्ञा कहा जाता है। जैसे - राम,वाराणसी,महल,बहादुरी,रामायण आदि।

हिन्दी में मुख्य रूप से संज्ञा के पाँच भेद माने जाते है :-
1.व्यक्तिवाचक संज्ञा
2.जातिवाचक संज्ञा
3.भाववाचक संज्ञा
4.समूहवाचक संज्ञा
5.द्रव्यवाचक संज्ञा
1.व्यक्तिवाचक संज्ञा:- जिस शब्द से किसी एक विशेष व्यक्ति,वस्तु या स्थान आदि का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है। जैसे -राम,कृष्ण ,सीता ,गंगा,यमुना,गोदावरी,काशी,कलकत्ता ,दिल्ली,हिमालय,सतपुडा आदि।

2.जातिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से एक ही जाति के अनेक प्राणियो या वस्तुओं का बोध हो ,उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। जैसे - कलम,पुस्तक,दूध,कुर्सी,घर,विद्यालय,सड़क,बाग़,पहाड़,कुत्ता,हाथी,गाय,बैल आदि।

3.भाववाचक संज्ञा :- जिस संज्ञा शब्द से किसी के गुण,दोष,दशा ,स्वभाव ,भाव आदि का बोध होता हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते है। जैसे सच्चाई ,ईमानदारी,गर्मी,वीरता,लड़कपन,सुख,बुढ़ापा,हरियाली,जवानी,गरीबी आदि।

4.समूहवाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द किसी समूह या समुदाय का बोध कराते है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है जैसे -भीड़ ,सेना,जुलुस ,खेल आदि।

5.द्रव्यवाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द ,किसी द्रव्य ,पदार्थ या धातु आदि का बोध कराते है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है। जैसे -स्टील,घी ,सोना,दूध ,पानी,लकड़ी आदि।


सर्वनाम (Pronoun)

सर्वनाम :- संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है
जैसे :-
1.रीता ने गीता से कहा ,मै तुम्हे पुस्तक दूँगी।
2.सीता ने रीता से कहा ,मै बाज़ार जाती हूँ।
इन वाक्यों में मै , तुम्हे शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते है। अतः ये सभी सर्वनाम है।
सर्वनाम के भेद :- सर्वनाम के मुख्य छः भेद होते है - 1.पुरुषवाचक सर्वनाम 2.निश्चयवाचक सर्वनाम 3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम 4.सम्बन्धवाचक सर्वनाम 5.प्रश्नवाचक सर्वनाम 6.निजवाचक सर्वनाम

1.पुरुषवाचक सर्वनाम :- जो सर्वनाम शब्द बोलने वाला अपने लिए, सुनने वाले के लिए या किसी अन्य के लिए प्रयोग करता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे - मै,हम,तुम आदि।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार से प्रयोग किया जाता है :-
1.उत्तम पुरूष :- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग तीनो पुरूष उत्तम,मध्यम एवं अन्य के लिए होता है, यानी व्यक्ति के नाम के बदले आने वाले सर्वनाम को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे :- 1.मै काम कर रहा हूँ। 2.हम सब घुमने जायेंगे ।
2.मध्यम पुरूष :- जिस सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है,उसे मध्यम पुरूष कहते है। जैसे - तुम कहाँ जा रहे हो ? तुम सब क्या लिख रहे हो ?
3.अन्य पुरूष :- जिसके विषय में बात की जाय ,वे सभी शब्द अन्य पुरूष में होते है। जैसे -वह चालाक है, वह पागल है।

2.निश्चयवाचक सर्वनाम :- जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति की ओर संकेत करते है, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते है। जैसे- 1.वह मेरा गाँव है। 2.यह मेरी पुस्तक है।

3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम :-जिन सर्वनाम शब्दों से किसी प्राणी या वस्तु का बोध न हो ,वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते है। जैसे - 1.कोई व्यक्ति इधर ही आ रहा है। 2.कुछ सेब मेरी टोकरी में है।

4.सम्बन्धवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम से दो पदों के बीच का सम्बन्ध जाना जाता है। उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- 1.जैसी करनी, वैसी भरनी 2.जैसा राजा,वैसी प्रजा

5.प्रश्नवाचक सर्वनाम :-जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है,उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे :- 1.आज कौन आया है ? 2.तुम किसको पत्र लिख रहे हो ?

6.निजवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में कर्ता के लिए होता है,उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे - 1.हमें अपना काम अपने आप करना चाहिए । 2.तुम अपना काम स्वयं करो ।

NOW  EXAMINE YOURSELF
Q.सर्वनाम के कितने भेद होते है
1). 6                    2). 3
3). 7                    4). 4 (पटवार 2011)
Q.किस वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम है
1. में अपना काम स्वयं करता हूँ 2. कोई भी कहे हमें क्या
3. जिसे भी देखता हूँ वही व्यस्त है 4. वह स्वत समझ गया     (पटवार 2011)
Q उसे क्या पता जिसे कभी कोई कष्ट न हुआ हो ..... में कौन सा सर्वनाम है
1). सम्बन्धवाचक 2). निजवाचक
3). प्रशनवाचक   4). अनिश्चयवाचक                            (पटवार 2011)
    Q. किस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है
1. में अपना काम स्वयं करता हूँ 2. कोई भी कहे हमें क्या
3. जिसे भी देखता हूँ वही व्यस्त है 4. इस पुस्तक को देखो कितनी उपयोगी है(पटवार 2011)
    Q.किस क्रमांक में उत्तम पुरुष का उदहारण नहीं है
1). मै                    2). उन्हें
3). हमको                    4). मुझे (पटवार 2011)
    Q.मैं अपना काम स्वय करता हूँ में रेखांकित में कौन सा सर्वनाम है
1). सम्बन्धवाचक 2). पुरुषवाचक
3). निजवाचक   4). अनिश्चयवाचक                            (पटवार 2011)
    Q.किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति घटना या कर्मके लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम क्या कहलाते
     है     
1). सम्बन्धवाचक 2). निश्चयवाचक
3). निजवाचक   4). अनिश्चयवाचक                            (पटवार 2011)
    Q.किस क्रम में सर्वनाम का भेद नहीं है
1). सम्बन्धवाचक सर्वनाम 2). निश्चयवाचक सर्वनाम
3). अस्तित्ववाचक सर्वनाम   4). अनिश्चयवाचक सर्वनाम           (पटवार 2011)
    Q.घंटी बजी है कोई आया है पंक्ति में कौन सा सर्वनाम है
1). सम्बन्धवाचक सर्वनाम 2). निश्चयवाचक सर्वनाम
3). अस्तित्ववाचक सर्वनाम   4). अनिश्चयवाचक सर्वनाम           (पटवार 2011)
    Q.किस क्रम में निश्चयवाचक सर्वनाम है
1). मै 2). वह
3). कोई   4). कौन                                          (पटवार 2011)









Comments