हिंदी ------विशेषण ,वचन

विशेषण
:- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण,दोष ,अवस्था,परिमाण या संख्या) का बोध कराते है, उन्हें विशेषण कहते है जैसे - 1.टोकरी में मीठे संतरे है। 2.रीता सुंदर है। इन वाक्यों में मीठे से संतरे की,सुंदर से रीता की विशेषता प्रकट होती है। यहाँ मीठे और सुंदर शब्द विशेषण है,क्योंकि संज्ञा मीठे और सुंदर की विशेषता बताते है।
विशेषण के भेद
इसके छः भेद होते है:-
1.गुणवाचक विशेषण :- जो विशेषण शब्द रंग,रूप ,आकार,अच्छाई ,बुराई,स्वाद आदि सम्बन्धी विशेषण बताते है,वे गुणवाचक विशेषण कहलाते है। जैसे - लंबा पेड़,लाल कार,सफ़ेद कमीज आदि।

नोट:- "किस प्रकार' का प्रश्न करने पर उत्तर में आनेवाला शब्द गुणवाचक विशेषण होगा।
2.परिमाणवाचक विशेषण :- माप या तौल- परिमाण सम्बन्धी विशेषता बताने वाले शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहलाते है। जैसे -चार किलो चावल,थोड़ा आटा,बहुत पानी ,कम तेल ।
इसके भी दो भेद होते है :-
1.निश्चित परिमाणवाचक :- जिस विशेषण शब्द से निश्चित परिमाण का बोध हो,उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जैसे - चार किलो चावल ।
2.अनिश्चित परिमाणवाचक :- जिस विशेषण शब्द से किसी निश्चित परिमाण का बोध न हो पाये ,तो उसे अनिश्चित परिणामवाचक विशेषण कहते है। जैसे - थोड़ा पानी,कुछ दाल।

नोट :- "कितना "प्रश्न करने पर उत्तर में आने वाला शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहते है।
3.संख्यावाचक विशेषण :- जिस विशेषण शब्द से संज्ञा की संख्या का ज्ञान होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है। जैसे - पाँच केले,चार वृक्ष ,कुछ पतंगे ,दो गायें ।
संख्यावाचक विशेषण दो प्रकार के होते है -
1.निश्चय संख्यावाचक :- जिससे निश्चित संख्या का बोध होता है। जैसे - पाँच केले ,चार वृक्ष ,तीन कलम ।
2.अनिश्चयवाचक संख्यावाचक :- इससे संख्या का निश्चित ज्ञान नही होता । जैसे - कुछ पतंगे ,कई दर्शक ।

नोट :- संज्ञा के पहले "कितना" लगाने पर जो उत्तर प्राप्त होता है,वह संकेतवाचक विशेषण होता है।
4.भिन्नतावाचक विशेषण :- जब प्रत्येक व हर एक विशेषण का कार्य करते है तो उन्हें भिन्नतावाचक विशेषण कहते है
1.प्रत्येक लड़का पढ़ रहा है 2.हर एक लड़की हंस रही है

प्रविशेषण :-
वह विशेषण जो विशेषण की विशेषता को भी प्रकट करता है, उसे प्रविशेषण कहते है
1.        बहुत सुन्दर लड़का



नोट :- संज्ञा के पहले कौन सा लगाने से जो उत्तर प्राप्त होता है, वह सार्वनामिक विशेषण होता है।
5.व्यक्तिवाचक विशेषण :- जो शब्द संज्ञा की विशेषता बतलाते है, और व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने होते है,उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहते है।

6.प्रश्नवाचक विशेषण :- जिन शब्दों से किसी संज्ञा या सर्वनाम के विषय में जानना या प्रश्न पूछना प्रकट हो,उसे प्रश्नवाचक विशेषण कहते है। जैसे - कौन सी पुस्तक है, कौन व्यक्ति आया था ?

सार्वनामिक विशेषण :- जिस सर्वनाम शब्दों का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है,उसे सार्वनामिक विशेषण कहते है। जैसे - वह बालक ,वह पुस्तक ।
                           
OR

सार्वनामिक विशेषण = संकेत वाचक सर्वनाम




NOTE:  सार्वनामिक विशेषण व संकेत वाचक सर्वनाम में अंतर

जब सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम से पूर्व होता है तो यह विशेषण होता है और यदि संज्ञा के स्थान पर अकेले प्रयुक्त होता है तो सर्वनाम कहलाता है
Example: यह छात्र बहुत सुन्दर है-----सार्वनामिक विशेषण
         यह बहुत सुन्दर है-----सर्वनाम
जिस सर्वनाम शब्दों का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है,उसे सार्वनामिक विशेषण कहते है। जैसे - वह बालक ,वह पुस्तक ।





NOW  EXAMINE YOURSELF
Q.राम बाजार से 5 किलो आटा लाया में कौन सा विशेषण है
1. गुणवाचक 2. निश्चित परिमाण वाचक
3. अनिश्चित परिमाण वाचक 4. सार्वनामिक विशेषण     (पटवार 2011)
Q किस क्रमांक में संकेत वाचक विशेषण नहीं है
1). उस गाये को चारा डालो 2). निजवाचक
3). थोडा भोजन करो   4).वह घर अब यहाँ नहीं है      (पटवार 2011)
    Q. सीता मोटी है में कौन सा विशेषण है
1. गुणवाचक 2. निश्चित परिमाण वाचक
3. अनिश्चित परिमाण वाचक 4. सार्वनामिक विशेषण          (पटवार 2011)
    Q.यह लड़का अच है, वह नहीं में विशेषण है
1. गुणवाचक 2. निश्चित परिमाण वाचक
3. संख्या वाचक 4. सार्वनामिक विशेषण                    (पटवार 2011)
    Q.गुणवाचक विशेषण का उदहारण है
1). तिगुना 2). थोडा
3). कुछ   4). चौकोर                                   (पटवार 2011)
    Q.थोड़ा पानी लाओ में कौन सा विशेषण है     
1). परिमाणवाचक 2). परिणामवाचक
3). निजवाचक   4). गुणवाचक                            (पटवार 2011)
    Q.किस क्रम में सर्वनाम का भेद नहीं है
1). सम्बन्धवाचक सर्वनाम 2). निश्चयवाचक सर्वनाम
3). अस्तित्ववाचक सर्वनाम   4). अनिश्चयवाचक सर्वनाम       (पटवार 2011)
    Q.घंटी बजी है कोई आया है पंक्ति में कौन सा सर्वनाम है
1). सम्बन्धवाचक सर्वनाम 2). निश्चयवाचक सर्वनाम
3). अस्तित्ववाचक सर्वनाम   4). अनिश्चयवाचक सर्वनाम        (पटवार 2011)
    Q.किस क्रम में निश्चयवाचक सर्वनाम है
1). मै 2). वह
3). कोई   4). कौन                                         (पटवार 2011) 



वचन (Number)

वचन :- संज्ञा शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह एक के लिए प्रयुक्त हुआ है या एक से अधिक के लिए , उसे वचन कहते है।

वचन के प्रकार :- वचन के दो भेद होते है :-
1.एकवचन 2.बहुवचन
1.एकवचन :- जिस शब्द से एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो ,उसे एकवचन कहते है। जैसे - लड़का ,पुस्तक ,केला,गमला ,चूहा ,तोता आदि।

2.बहुवचन :- जिस शब्द से एक से अधिक संख्या का बोध हो,उसे बहुवचन कहते है। जैसे- लड़के ,पुस्तके,केले,गमले,चूहे ,तोते आदि।

 





























































Comments